पांचवीं कक्षा से ही बच्चों को तराशेगी यह संस्था
ओ.पी. पाल
आईआईटी में गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण देकरउन्हें सफलता की मंजिल हासिल कराने वाली शैक्षणिक संस्था सुपर-30 नेदुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल करने के बाद एक ओर कदम बढ़ाने का निर्णयलिया है, जिसमें यह संस्था अब एक ऐसा स्कूल आरंभ करने की योजना बना रहीहै, जिसमें पांचवीं कक्षा से ही बच्चों को आईआईटी के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा.
प्रौद्योगिक संस्थानों यानि आईआईटी में गरीब परिवारों के मेधावीछात्रों का दाखिला दिलाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षित करती आ रही शैक्षणिकसंस्था सुपर-30 प्रत्येक वर्ष गरीब परिवारों के 30 मेधावी छात्रों काप्रशिक्षण के लिए चयन करती है, जिसमें अब उसे बढ़ती संख्या को देखते हुएइस चयन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संस्था के संस्थापक आनंदकुमार ने इसके लिए एक नया तरीका निकाला है। इस कदम को आगे बढ़ाने के लिएउन्होंने एक योजना तैयार की है जिसमें एक ऐसी शिक्षण संस्थ आरंभ कीजाएगी, जिसमें पांचवीं कक्षा से ही बच्चों को आईआईटी के लिए प्रशिक्षितकिया जा सके। पटना स्थित इस संस्था सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार काकहना है कि गरीबी के कारण अधिकांश बच्चों निचली कक्षाओं में ही स्कूल छोड़देते हैं। इसकी वजह से देश न जाने कितने प्रतिभाओं को खो देता उसकी कोईगिनती नहीं है। आनंद मानते हैं कि आज हमें 30 बच्चों को खोजने में कठिनाईआ रही है। यदि हम पांचवीं कक्षा से ही बच्चों को प्रशिक्षित करने लगे तोहमारे पास प्रतिभावान छात्रों की कोई कमी नहीं रहेगी और उन्हें हम स्कूलीजीवन से ही आईआईटी के लिए प्रशिक्षित कर सकेंगे। इस लिहाज से हमारी योजना'स्कूल फॉर फ्यूचर प्लानिंग' खोलने की है, जिसमें गरीब परिवारों केमेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें पांचवीं कक्षा से ही आईआईटी के लिएतराश जा सके। इसके कई फायदे होंगे, जिसमें उन छात्रों को प्लेटफार्म मिलजाएगा जो निचली कक्षाओं में ही स्कूल छोड़ने को मजबूर हो जाते है, वहींदूसरा यह कि कुछ सालों बाद हमें मेधावी छात्रों को खोजने में कठिनाई नहींहोगी, क्योंकि जब बच्चों को पांचवीं कक्षा से ही प्रशिक्षित किया जाएगातो वे निश्चित तौर पर आगे का अपना रास्ता आसान कर लेंगे। गौरतलब है कि यहसंस्थ बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके खाने-पीने व रहने तक का खर्च उठातेहैं और उन्हें मुफ्त में प्रशिक्षित करती आ रही है। अब इस योजना को आगेबढ़ाने के उद्देंश्य से एक ऐसा स्कूल आरंभ करने की योजना बना रहे हैंजिसमें कक्षा पांच से ही आईआईटी का प्रशिक्षण दिया जा सके। इस संस्था नेअब आन लाइन अध्ययन कराने का प्रस्ताव भी रखा है। यह प्रस्ताव कुछ उनविदेशी संस्थानों की ओर से आए हैं जिन्होंने उनकी संस्था की कामयाबी परउनसे संपर्क साधा है और इसके लिए वह सहयोग भी देने को तैयार हैं। आनंदकुमार आईआईटी को बढ़ावा देने के लिए एक किताब भी लिखने जा रहे हैं, जिसकेलिए एक विदेशी प्रकाशक से बातचीत जारी है। उनकी इस संस्था का मकसद है किगरीब परिवारों के अधिक से अधिक बच्चे उच्च तकनीकी शिक्षा हासिल करें औरउनके इस प्रयास से इस क्षेत्र में बच्चों में जागरूकता देखने को मिल रहीहै।
1 टिप्पणी:
ये तो बहुत बढिया काम कर रहे हैं आनन्द कुमार जी…………उनके बारे मे हमेशा जानना अच्छा लगता है।
एक टिप्पणी भेजें